![slide 01](/kangra/hyderabad/sites/kangra/files/styles/banner/public/2024-09/WhatsApp%20Image%202024-09-17%20at%2010.09.48%20AM-2.jpeg?itok=k-xWdfmy)
![slide 2](/kangra/hyderabad/sites/kangra/files/styles/banner/public/2024-10/462716338_18116822869393907_2176055292540658_n-2_1.jpg?itok=o-kIcFzs)
![Slide 3](/kangra/hyderabad/sites/kangra/files/styles/banner/public/2024-10/462569556_18116820226393907_6485621127074731757_n_1.jpg?itok=hdC3y3Tl)
![slide 5](/kangra/sites/kangra/files/styles/banner/public/2024-05/417513727_18093148663393907_4049212839387212736_n_0.jpg?itok=fWT6v2X1)
![slide 6](/kangra/sites/kangra/files/styles/banner/public/2024-05/DSC_1177_new_7.jpg?itok=O6-PMZS6)
![slide 7](/kangra/sites/kangra/files/styles/banner/public/2024-05/417686387_18093148708393907_7367914390453525992_n_0.jpg?itok=sfu4KKyn)
![slide 8](/kangra/sites/kangra/files/styles/banner/public/2022-08/280268383_122916930377458_2337941358816348213_n.jpg?itok=bccF1H5q)
कांगड़ा कैंपस के बारे में
सुरम्य धौलाधर हिमालय की गोद में बसी कांगड़ा घाटी में स्थित, इस केंद्र ने २००९ में निफ्ट के मूल द्रष्टिकोण अनुसार अपनी यात्रा प्रारंभ की । केंद्र का उद्घाटन माननीय वस्त्र मंत्री भारत सरकार श्री शंकर सिंह वाघेला और हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने 5 अगस्त 2009 को किया , एवम तभी से निफ्ट कांगड़ा ने फैशन, वस्त्र , उपसाधन, और फैशन सम्प्रेषण आदि उद्योग क्षेत्रों के साथ साथ हिमाचल ले स्थानीय शिल्पकला के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस केंद्र से 1200 से अधिक छात्र उच्च योग्यता और सफल प्लेसमेंट के साथ पास हो चुके हुए हैं I निफ्ट-कांगड़ा ने समग्र शिक्षा के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है। साल-दर-साल नए संसाधनों को तेजी से हासिल किया जा रहा है, एवम कंगड़ा परिसर में आने वाले सालों में विश्व स्तरीय सुविधाएं सुलभ होंगी।|
क्राफ्ट क्लस्टर पहल
निफ्ट कांगड़ा ने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब में कई क्राफ्ट क्लस्टर में विकास हेतु हस्तक्षेप किया हैं। कुछ प्रमुख शिल्प क्लस्टर जो की चयनित हैं निम्नवत हैं : चंबा: चंबा रुमाल और चंबा चमड़ा जूती, कुल्लू: कुल्लू शॉल और आभूषण, अमृतसर: फुलकरी, अमृतसरी दरी होशियारपुर: लकड़ी (wood inlay) निफ्ट कांगड़ा सभी शिल्प समूहों में कारीगरों के साथ अपने संबंधों को प्रगाड़ किया है और क्राफ्ट बाजार के माध्यम से उनके उत्पादों को बढ़ावा दिया है I शिल्पी जागरूकता कार्यशाला, शिल्प आधारित डिजाइन परियोजनाओं आदि के माध्यम से डिज़ाइन एवम प्रचार सम्बन्धी जागरूकता प्रदान की है।