Skip to main content
A+ A A-

 

1. क्या निफ्ट पूर्णकालिक कार्यक्रम के अतिरिक्त कोई अन्य पाठ्यक्रम संचालित करती है?

निफ्ट ने सतत शिक्षा कार्यक्रम की एक श्रृंखला विकसीत की है,जिसे प्रख्यात शैक्षणिक सदस्यों और कलाकारों के सहयोग से विकसीत किया गया है। ये कार्यक्रम उद्योग की जरूरतों और सरोकारों को प्रतिबिंबित करता हैं और इन कार्यक्रमों द्वारा पेशेवर संवृद्धि को प्रेरित करने की योजना सावधानीपूर्वक की गई है और ये उनके कैरियर्स के विभिन्न स्तर पर व्यक्तिग रूप से प्रासंगिक है।
सीई प्रमाणपत्र कार्यक्रमों का उद्देश्य उनके कार्य के निजी क्षेत्रों में औपचारिक तकनीकी शिक्षा युक्त उद्योग पेशेवरों के व्यावहारिक ज्ञान को पूरक करना है। लचीला अनुसूची सहभागियों को इस योग्य बनाती है कि वे अपने पेशेवर गतिविधियों को बाधित किये बिना कार्यक्रम को जारी रख सकते हैं। परस्पर क्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए ये कार्यक्रम एक सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करता हैं जो अभ्यास के साथ परिकलन को एकीकृत करता हैं। सहभागी कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न करने पर निफ्ट से एक प्रमाणपत्र प्राप्त करते हैं।

नीचे दिये गये लिंक पर विवरण की जांच करें: http://www.nift.ac.in/ce.html

2. नियमित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का मूल्यांकन कैसे किया जाता हैं?

सतत मूल्यांकन और निर्धारण का कार्य पूरे वर्ष असाईन्मेंट, परियोजनाओं, प्रशिक्षुताओं और प्रस्तुतीकरणों द्वारा किया जाता है। शैक्षणिक सदस्यों और उद्योग पेशेवरों युक्त जूरी विद्यार्थियों के कार्य और सामर्थ्यता का मूल्यांकन करती हैं। इनका उद्देश्य सक्षम पेशेवरों के रूप में विद्यार्थियों के विकास का अनुवीक्षण करना और विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन और विकास पर प्रतिपुष्टि करना है।

3. सेवा के संदर्भ में विद्यार्थियों को क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं?

विद्यार्थियों को पुस्तकालय(संसाधन केंद्र), छात्रावास सुविधा, आहारिका, खेल क्षेत्र, चिकित्सकीय डॉक्टर, इंटरनेट और परिवहन सुविधा इत्यादि मुहैया करायी जाती है। अधिक जानकारी के लिए विशिष्ट केंद्र वेबसाइट की जांच करें।

4. नियमित रूप से परिसर में प्लेसमेंट के लिए किस प्रकार की कंपनी आती हैं?

विभागीय वार कुछ नियोक्ताओं का नाम 
मास्टर ऑफ फैशन प्रबंधन : मास्टर ऑफ फैशन प्रबंधन: अभिषेक इंडस्ट्रीज, एडीडैस, आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेरिकन पेसिफिक, अर्थूर एंडरसन, अरविन्द मिल्स, अशिमा, बेनेट्टन, ब्लैकबेरीज, बॉडी शॉप, बुसाना एपारेल्स ग्रुप, केल्विन क्लेन, कैनेरी ब्लू, केयरफॉर, कलर प्लस, क्रिएटिव ग्रुप, क्रिएटनेट, देबेनहम्स, ईस्ट वेस्ट, इस्प्रित, फैबिन्दिया, एफसीयुके, फेडरेटेड ग्रुप, फ्रांसिस वैकजियर्ग, फ्यूचर ग्रुप, जीएपी इंडिया, गिवो, इंडियन टिरेन, इंफोसिस, आईटीसी विल्स लाइफस्टाईल, जेडब्ल्यूटी, कौटन्स, लाकोस्ट, लैंडमार्क, लेविस, एलआई व फंग, लाइफस्टाईल, मार्क्स व स्पेंसर, मास्ट लंका, एमकन्न इरिक्रोन, एमकिंस इत्यादि।
मास्टर ऑफ फैशन प्रौद्योगिकी:  : अंबट्टूर क्लोथिंग कंपनी, अरविंद मिल्स, बुसाना एपारेल ग्रुप, एपिक डिजाइन, गोकलदास ईमेजेस, इंपल्स, एच व एम, आईटीसी एलआरबीडी, केएसए टेक्नोपार्क, मदूरा गार्मेंट्स, पैंटालून एक्सपोर्ट गार्मेंट्स, ट्रिबर्ग, टेक्सपोर्ट गार्मेंट्स, नेटवर्क क्लोथिंग लि., इंटिमेट एपारेल्स, पेटेक्स इंडिया, अलोक इंडस्ट्रीज, नाईक, एडिडैस, एलआई व फंग, ओरियंट क्राफ्ट, शाही एक्सपोर्ट हाउस, रिचा ग्रुप, एलएनजे भिलवाड़ा ग्रुप, रेमंड्स, ब्लैकबेरिज, क्रिएटनेट, कौटंस, लैंडमार्क, एएमसी, ओजीटीसी ग्रुप इत्यादि।
बैचलर ऑफ डिजाइन (फैशन डिजाइन):  :अरविंद गार्मेंट्स, बेनेट्टन, फ्रीलूक, इंडस लीग क्लोथिंग, आईटीसी लि., लेविस, लाइफस्टाईल, मदूरा गार्मेंट्स, मोडलामा एक्सपोर्ट्स, ओमेगा डिजाइंस, ओरियंट क्राफ्ट, पैंटालून, प्रोलाईन, शाही एक्सपोर्ट्स, स्पैन इंडिया, स्पाईकर, स्वरवॉस्कि इंडिया, युनि स्टाईल इंडिया, डिजाइनर्स लाईक रोहित बाल, गौरव गुप्ता इत्यादि।
बैचलर ऑफ डिजाइन (उपसाधन डिजाइन)  :बैचलर ऑफ डिजाइन (उपसाधन डिजाइन): गोदरेज, मट्टी डिजाइन, युनाईटेड कलर ऑफ बेनेट्टन, पैंटालून, वेस्टसाइड, एडिडैस, एपिसोड, रिलाइंस रिटेल, चार्बन, स्वारोव्सकि, टिफैनि, माइकल आरम, एलआई व फंग, डी’डैम्स, लिबर्टी शुज लि., गितांजलि ज्वेलरी प्रा.लि., वीआईपी लगेज, तनिष्क, टाईटन, आईटीसी विल्स लाइफस्टाईल रविसांत इत्यादि।
बैचलर ऑफ डिजाइन (चमड़ा डिजाइन):  : बैचलर ऑफ डिजाइन (चमड़ा डिजाइन): एबीसी लेदर्स लि., अल्पाईन इंटरनेशनल, अपोलो इंटरनेशनल बीसीसी, भारतीय इंटरनेशनल, सेंचुरी ओवरसीज, क्रिव बीओएस, इंपल्स, कबिर लेदर्स, लिबर्टी, लाइफस्टाईल, रबिया लेदर्स, सुपरहाउस लेदर्स लि., ट्रिबर्ग, विवल्डी लेदर्स, डिजाइनर्स लाइक जे जे वाल्या, वरुण बीएएचएल, मानव गंगवानि इत्यादि।
बैचलर ऑफ डिजाइन (वस्त्र डिजाइन) : अरविन्द मिल्स, इंडियन टेरियन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मदुरा ब्रांड्स, मफतलाल इंडस्ट्रीज लि., नाहर इंडस्ट्रीज, शिन्गोरा इंटरनेशनल, अंबाडी इंटरप्राइजेस, क्रीव बीओएस, हिम्मतसिंगका सेड, अभिषेक इंडस्ट्रीज, वेलस्पम इंडिया, शेड्स ऑफ इंडिया, लाइनेनस्केप्स (इंडिया) लि., टेक्सट्रेड इंटरनेशनल प्राइवेट लि., मुरा फैबरिक्स, पोर्टिको, क्रिएटिव मोबस फैबरिक्स, रटेरिया एक्सपोर्ट्स, महाजन ओबरसीज, ट्रिबर्ग भारत स्किल्स, थर्ड वर्ल्ड एक्सपोर्ट्स, दि शॉप इत्यादि।
बैचलर ऑफ डिजाइन (निटवियर डिजाइन)  : बैचलर ऑफ डिजाइन (निटवियर डिजाइन) : मदुरा गार्मेंट्स आईटीसी एलआरबीडी, जीएपी, ट्रिबर्ग, रेमंड, गुप्ता एक्जिम, कैसकेड इंटरप्राइजेस, प्रतिभा सेंटेक्स, नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, एसपीएल इंडस्ट्रीज, राजा होजियरी, ओसवाल वूलेन मिल्स, युएनआई स्टाईल इमेजेस, इंडियन टिरेन, इंपल्स, अरविन्द ब्रांड्स, ओरियंट क्राफ्ट, लकरा ब्रॉदर्स, मैटरिक्स, आरएमएस जोस इत्यादि।
बैचलर ऑफ डिजाइन (फैशन संचार) :पैंटालून, शॉपर्स स्टोप, मार्क्स व स्पेंसर्स, क्रिश्चन डायोर, लाइफस्टाईल, बेनेट्टन, लिबर्टी, फ्रीलूक, लॉपेज डिजाइन, मैरी क्लेयर, इमेजेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, एशियन एज, काउचर एशिया, फेमिना, एफडीसीआई, एमटीवी, एनडीटीवी, टाइम्स नाव, हेडलाइंस टुडे, परफेक्ट रिलेशंस, विजक्राफ्ट, ओजिलवी व मैथर, लिंटस, मदुरा गार्मेंट्स, इंकम्पास इवेंट्स, वोग, क्रिएटिव क्रेस्ट, जेडब्ल्यूटी, आईसी, तनिष्क इत्यादि।
बैचलर ऑफ फैशन प्रौद्योगिकी (परिधान उत्पादन)  :पोकर्न ग्रुप, गिनि व जॉनी, इंटेग्रा एपारेल्स, थर्ड आइसाईट, टैफेल्स, लगुना क्लोथिंग, एवाईएन एक्सेसरीज (हॉन्ग कॉन्ग), पैंटालून, आईटीसीएलआरबीडी, कलर प्लस, सेलिब्रिटी फैशन्स, अमाबट्टूर क्लोथिंग कंपनी, एलटी कार्ले, आरएमएक्स जोस, टेक्सपोर्ट सिंडिकेट, गोकलदास एक्सपोर्ट्स इत्यादि।

5. क्या यह प्लेसमेंट सभी केंद्रों में केंद्र केंद्रित या सामान्य है?

निफ्ट में प्लेसमेंट सभी केंद्रों और विषयों के लिए केंद्रीकृत है।

6. क्या किसी भी केंद्र के विद्यार्थी भारत/विदेश के किसी भी स्थान में प्रशिक्षु ले सकता है?

हां, विद्यार्थी विभाग की सहमति से किसी भी जगह प्रशिक्षु ले सकता है।

7. क्या सभी केंद्रों में गैर-रैगिंग हेतु कोई समिति है?

हां, प्रत्येक परिसर में इसकी देखभाल हेतु एक समिति है। इस समिति में संकाय सदस्य और प्रशासनिक कर्मचारी हैं।

8. यह संस्थान कैसे कार्य करती है?

इस संस्थान का नेतृत्व महानिदेशक द्वारा किया जाता है जो नई दिल्ली में स्थित निफ्ट मुख्यालय में कार्यरत हैं। शैक्षणिक विभागों में संबंधित विभागों के शैक्षणिक प्रमुख के रूप में एक अध्यक्ष होता हैं। प्रत्येक परिसर के विभाग का नेतृत्व परिसर समन्वयक द्वारा किया जाता है। पूर्ण विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध स्थापना नियम पुस्तिका से संग्रह किया जा सकता है। - पृष्ठ सं. 13

9. निफ्ट में विभागों के कितने प्रमुख हैं?

दो – डीन(ए) और प्रमुख(एए)

10.परिसर स्तर पर मुख्य व्यक्ति कौन है??

परिसर स्तर पर मुख्य व्यक्ति है -

  1. निदेशक
  2. संयुक्त निदेशक
  3. परिसर समन्वयक
  4. क्षेत्रीय उद्योग समन्वयक
  5. सामुहिक पहल समन्वयक

केंद्र का विवरण और उनके संपर्क www.nift.ac.in. पर उपलब्ध हैं।

11. क्या महिला शिकायत समिति के लिए कोई दिशानिर्देश और मानदंड है?

, महिला शिकायत कक्ष के लिए दिशानिर्देश और मानदंड है। इसे स्थापना नियम पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 83,84,85 से संग्रह किया जा सकता है। स्थापना नियम पुस्तिका www.nift.ac.in

पर उपलब्ध है।

12. स्थायी आंतरिक सलाहकार समिति क्या करता है और वे कार्य को कैसे करती है?

स्थायी आंतरिक सलाहकार समिति का गठन डीजी – निफ्ट के द्वारा पारदर्शी, विषयपरक और सहभागी निर्णयन के लिए की गई है। विविध इकाईयों के विवरण स्थापना नियम पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 75 से 82 तक में विविध इकाईयों के विवरण की व्याख्या स्पष्ट रूप से की गई है।

13. क्या अध्यापन का कार्य करने वाले संकाय के लिए भर्ती नियम है?

हां, भर्ती नियम को स्थापना नियम पुस्तिका में स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। सक्षमता कोड और पात्रता मानदंड के साथ संपूर्ण भर्ती नियम का उल्लेख स्थापना नियम पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 95 से 133 तक में किया गया है।

14. निफ्ट में विविध प्रशासनिक और शैक्षणिक पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

निफ्ट में विभिन्न वर्गों के शैक्षणिक, प्रशासनिक और तकनीकी पदों का चयन प्रक्रिया की व्याख्या स्थापना नियम पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 134 से 142 तक में की गयी है जो निफ्ट के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

15. निफ्ट में कौन से आचरण नियमावली का पालन किया जाता है?

निफ्ट में समय-समय पर यथासंशोधित केंद्रीय नागरिक सेवा(आचरण) नियम, 1964, भारत सरकार का पालन होता है। आगे के विवरण हेतु निम्न साइट पर लॉग ऑन करें:-  www.persmin.nic.in

16. शैक्षणिक नियम पुस्तिका में उपलब्ध सभी विवरण समय-समय पर उपयुक्त परिवर्तन/संशोधन के अधीन हैं।

आगे की किसी भी विस्तृत जानकारी हेतु कृपया निकटतम निफ्ट परिसर या निम्न वेबसाइट पर जाएं। www.nift.ac.in